LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नहीं जागा प्रशासन तो सर पर खांची लेकर मिट्टी से रास्ता बनाने पहुंचे नेताजी

दर्जन भर महिलाओं के साथ कड़ी धूप में श्रमदान

स्वाभिमान जागरण देवरिया। नगर पंचायत लार में विकास के खोखले दावे और प्रशासन के झूठे वादे का दंस झेल रहे इंदिरा नगर की महिलाओं के साथ  हिंदूवादी नेता अरुण कुमार सिंह गुड्डू में मोहल्ले में आम रास्ता के लिए श्रमदान शुरू किया।

शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे ज़ब मौसम में तपिश बढ़ी थी अरुण कुमार सिंह के श्रमदान ने लार के तथा कथित समाज सेवियों की राजनीति में थोड़ी और गर्मी बढ़ा दी। दो दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार अनुरोध के बाद भी जब प्रशासन ने अरुण कुमार सिंह की बातों पर ध्यान नहीं दिया तो वे अपने संघर्षशील तेवर के साथ इंदिरा नगर में पहुंचे। मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ उन्हीं मिट्टी से भरी टोकरी ढ़ोते जिसने भी देखा उनके मुंह से यही निकला -बंदा कमाल का है। जो ठान लेता है उसे अंजाम तक पहुंचाता है।

अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस सड़क के काम को पूरा कराती है या श्रमदान का महत्व नजर अंदाज कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!