अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

17 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार, विशुनपुर आदरौना की घटना।

पहले घटना की गंभीरता को छुपाती रही पुलिस, फिर किया मुकदमा दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

गुरुवार रात में हुए मारपीट के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 17 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें पांच की गिरफ्तारी भी की। गाँव में गोली चलने का है मामला, पहले अनभिज्ञता जाहिर की फिर दर्ज किया मुकदमा।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर आदरौना में गुरुवार रात हुए घटना के संबंध में प्रथम पक्ष रामफल यादव उर्फ पोल्हई के तहरीर भगौती यादव सहित 10 नामजद व अज्ञात। द्वितीय पक्ष भगौती यादव की तहरीर पर रामफल सहित कुल सात नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भगौती यादव निवासी विशुनपुर आदरौना, रोहन निवासी दुर्गापुर, अभिषेक मिश्रा निवासी शिवपुर, बैजनाथ यादव निवासी विशुनपुर आदरौना व रामफल यादव ऊर्फ पोल्हई को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!