यूपी में विकास का इंजन चल रहा है जो राष्ट्रीय विकास को भी गति दे रहा है-योगी आदित्यनाथ

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में विकास का इंजन चल रहा है जो राष्ट्रीय विकास को भी गति दे रहा है। विकास की प्रक्रिया निर्बाध गति से चलती रहेगी 2017 से पहले विकास की प्रक्रिया रुक सी गई थी माफियाओं का राज था, गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा कियाजा रहा था। विपक्ष की सरकारों में अयोध्या मथुरा और काशी के धार्मिक स्थल उपेक्षा के शिकार थे। इसी कारण जनता ने इन्हें पुनः मौका नहीं दिया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नौतनवा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने 208 करोड़ अधिक की कुल 79 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को विपक्ष के नेगेटिव नरेटिव से बचना चाहिए हमें प्रधानमंत्रीके साथ खड़े रहना है। छोटे-छोटे प्रयास कर हम डीजल एवं पेट्रोल के दुरुपयोग को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। सड़के बेहतर हुई है साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व नेपाल मित्र देश के रूप में कार्य करते हैं दोनों देशों के बीच साझी विरासत है आवागमन दोनों तरफ सामान्य तरीके से होता है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इसका विकास आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नौतनवा विधानसभा में गठबंधन के प्रत्याशी को पहली बार सफलता मिली है, उसी का कर्ज चुकाने के लिए यहां के प्रत्येक प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दी जाती है चाहे वह विधायक का हो या संसद का। पूर्व की सरकारों ने वन क्षेत्र में निवास करने वाले परिवाराे की कभी सुधि नहीं ली लेकिन प्रदेश की सरकार ने उन्हें जमीन का मालिकाना हक दिया और सम्मान भी दिलाया। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती रहेगी।



