डिप्टी एस पी पद पर चयन होने पर चन्द्रा स्कूल में हुआ स्वागत

आनंद नगर, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
चन्द्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा रही आकांक्षा गौतम का डिप्टी एस पी पद पर चयन होने पर स्कूल परिवार ने उसका स्वागत मंगलवार को किया। इस अवसर पर आकांक्षा गौतम ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की यू.पी. एस.सी. की परीक्षा में प्राथमिक शिक्षा का बहुत महत्व होता है इसके लिए कड़ा परिश्रम व लगन होता है उसने कहा की सफलता पर माता-पिता से अधिक शिक्षक को अधिक ख़ुशी होती है उसने यह भी कहा की असफलता पर निराशा आती है लेकिन उस समय हौसले की जरुरत होती है।कार्यक्रम के शुरुआत में प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा की स्कूल की छात्रा की सफलता गौरव की बात है।कार्यक्रम को प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्र ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश सहानी ने भी सम्बोधित कर बधाई दी। तत्पश्चात प्रबंधक, प्रधानाचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके बाद आकांक्षा ने अपने टीचरों के साथ अपने सभी क्लास रूम को देखा, कार्यक्रम में आकांक्षा के पिता रमाकांत गौतम व सामाजसेवी राम पियारे प्रसाद मौजूद रहे।



