पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से और बढ़ेगी महंगाई -डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
कांग्रेस की बैठक में बनी जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति
भाजपा की सरकार देश में महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है, इसी बीच पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा कर और महंगाई बढ़ाने का काम किया है। उक्त बातें सलेमपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इतने के बाद भी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस जन जल्द ही आंदोलन करेंगे। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा नौजवानों,छात्रों के साथ छल किया है, बेरोजगारी दूर नही हो पा रही है,आज बढ़ते महंगे फीस के कारण गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित होते जा रहे हैं। डॉ याहिया अंजुम ने कहा कि अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। बैठक के अंत में वी डी सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई।बैठक को सत्यवान पांडेय,अशोक कुमार, परमानन्द प्रसाद,मोहन प्रसाद, मिठाई लाल,मणिप्रकाश पांडेय, नासिर खान,गंगासागर मिश्र, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, रामकेवल चौहान, चंद्रिका मिश्र ,प्रमोद श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।



