उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धानी चौकी के सिपाही की हालत बिगड़ी, चिकित्सालय पहुंचने पर मृत घोषित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत पुलिस चौकी धानी में तैनात सिपाही की आन ड्यूटी तबियत खराब होने से इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत पर स्थानीय पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जाता है कि रामनवल मौर्य पुलिस चौकी धानी में करीब डेढ़ वर्षों से दीवान के पद पर तैनात थे। आन ड्यूटी सोमवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। जहां पर उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से स्थानीय पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह तारकेश्वर वर्मा आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!