उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं रखेगीं आज करवा चौथ व्रत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं दस अक्टूबर दिन शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिन महिलाएं सुबह स्नान ध्यान करने के पश्चात शिव मंदिरों में पहुंच कर मां -पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु को कामना करेंगी। इस सम्बन्ध में आचार्य विशुनदेव त्रिपाठी ने बताया कि शाम को सुहागिन महिलाओं द्वारा आटे के चावल से चंदा और गौरि बनकर सिन्दूर चढाकर, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।यह भी उन्होंने बताया कि इस व्रत को पूरा दिन महिलाएं निराजल रखती है और चंद्रमा को अर्ध्य देने के पश्चात जल ग्रहण करेंगी । सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग को क़ायम रखने के लिए पूजन अर्चन वन्दन में पुरुषों की अपेक्षा आगे रहतीं हैं। हर कठिन दौर से गुजरने के बाद भी व्रत उपवास नहीं छोड़ती है। आधुनिकता के चकाचौंध में यह व्रत आर्टीफिशियल हों गया है जिसको लेकर जनपद के हर छोटे बड़े बाजारों में चलनीं, मिट्टी का घड़ा, सुहाग से जुड़े अनेकानेक वस्तुएं धड़ल्ले में बिक रही हैं। जिसको लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!