उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

पल्स पोलियो एवं विटामिन-ए अभियान की तैयारियों की समीक्षा ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो (एनआईडी) एवं विटामिन-ए अनुपूरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन (डीटीएफआई) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की।

बैठक में अभियान की तैयारियों, सूक्ष्म कार्ययोजना, मानव संसाधन की उपलब्धता, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, पर्यवेक्षण व्यवस्था तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक और विटामिन-ए से वंचित नहीं रहना चाहिए।बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि सभी बूथों, टीमों और निगरानी तंत्र को समय से सक्रिय किया जाए तथा घर-घर पहुंचकर लक्षित बच्चों तक सेवाएं पहुंचाई जाएं। साथ ही जनसामान्य को अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, एरिया रोटरी अधिकारी सहित सभी विकास खंडों के चिकित्सा अधीक्षक, एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम, इम्यूनाइजेशन ऑफिसर तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!