अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत नेपाल सीमा पर बरामद हुआ हाइड्रोपोनिक गांजा, गिरफ्तार हुआ तस्कर।

थाईलैंड से चलकर, नेपाल आया  तस्कर, 2 किलो 300 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एसएसबी और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक भारतीय नागरिक को 2 किलो 300 लग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी थाईलैंड से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचा था और वहां से सड़क मार्ग से बेलहिया होते हुए पैदल भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

मिली सूचना के तहत 9 जून को सुबह करीब 9:30 बजे भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार सोनौली पर सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के निकट एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त रूप से रूटीन जांच चल रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत आ रहे एक व्यक्ति के बैग की स्क्रीनिंग मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान बैग में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया लगभग 2 किलो 300 ग्राम हाइड्रोपोनिक ब्रीड का गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पीयर मोहम्मद निवासी मिडिल स्ट्रीट, कीलाकिडारम पोस्ट, कदलाडी, जिला रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह थाईलैंड से हवाई मार्ग से काठमांडू पहुंचा था। वहां से सड़क मार्ग से बेलहिया आया और पैदल ही सोनौली सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा सामान्य गांजे की तुलना में अधिक नशीला और महंगा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं तथा इस खेप को भारत में किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसके यात्रा विवरण, संपर्कों और तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!