उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पुरंदरपुर पुलिस ने एक लोडर और एक ट्रैक्टर को किया सीज।
खनन माफियाओं को चेतावनी, निरंतर जारी रहेगा अभियान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुक अपनाया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर पुलिस ने देवपुर गांव के पास छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे एक लोडर और एक ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुंरदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि देवपुर गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी खनन किया जा रहा था, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर और एक लोडर को कब्जे में लेकर चीज कर दिया। खनन माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



