नहीं थम रहा बिहार को शराब तस्करी का सिलसिला
खामपार पुलिस ने कार से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार, शराब की कीमत 64 हजार

नहीं थम रहा बिहार को शराब तस्करी का सिलसिला
खामपार पुलिस ने कार से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार, शराब की कीमत 64 हजार
देवरिया।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना खामपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार 19 जुलाई 2026 को भिंगारी ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मारुति सुजुकी कार संख्या UP 53Z 2885 की तलाशी ली गई। वाहन से बिहार ले जाई जा रही 26 पेटी अवैध देशी शराब “बंटी बबली” बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 200 एमएल के 1170 पाउच थे। कुल बरामद शराब की मात्रा 234 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 64,350 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से राज गोड़ पुत्र ओमप्रकाश गोड़ निवासी कुकुरघाटी टोला नन्दपुर थाना खामपार, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद अभियुक्त के विरुद्ध थाना खामपार में मु0अ0सं0-165/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष बलराम सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मिश्र, हे0का0 अम्ब्रेश राव गौतम, का0 विवेक यादव, का0 कृष्णदेव चौहान व का0 दीपक कुमार शामिल रहे।



