उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज के युवा पत्रकार सौरभ जायसवाल की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

क्षेत्र के युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार सौरभ जायसवाल की माता श्रीमती मंजू जायसवाल का रविवार सायं लगभग 4:00 बजे उपचार के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । श्रीमती मंजू जायसवाल अपने सरल, धार्मिक एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार प्रातः बृजमनगंज स्थित बनहा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।

क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रीमती मंजू जायसवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!