LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षा

बरहज में आयोजित हुआ ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ कल्याणकारी शिविर, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थी

बरहज में आयोजित हुआ ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ कल्याणकारी शिविर, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थी

स्वाभिमान जागरण देवरिया, 23 जुलाई।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार कल्याण सेक्टर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तहसील बरहज सभागार में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र (शाका) रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
विधायक दीपक मिश्र ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से गांव-गांव जाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित करने का आह्वान किया।
शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 10 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 15 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, महिला कल्याण विभाग द्वारा 10 निराश्रित महिला पेंशन एवं 10 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त 20 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए, जबकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 30 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में महिला कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, मिशन शक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।अधिकारियों ने नागरिकों से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बरहज शशिकांत मणि, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री देवी, जेंडर स्पेशलिस्ट मंशा सिंह, हरीश सिंह, अनुराधा राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरफराज आलम ने किया। अंत में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!