उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पिता के निधन से पत्रकार परिवार शोक में डूबा।।

स्थानीय पत्रकारों ने शोक सभा कर दु:ख जताया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज कस्बे के सहजनवा बाबू रोड निवासी पत्रकार रामकृष्ण उर्फ राजू जायसवाल के पिता ओम प्रकाश जायसवाल का गुरुवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश जायसवाल कृषि विभाग में कर्मचारी थे और वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी आयु लगभग 80 वर्ष थी। वे सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके कारण समाज में उनका विशेष सम्मान था।

बताया जाता है कि 22 जुलाई की देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल गोरखपुर स्थित खेतान हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान 23 जुलाई की सुबह लगभग 4:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, आज दोपहर बृजमनगंज के बनहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कस्बे के पत्रकारों ने शोक सभा कर उनके निधन पर दु:ख जताया और शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन, चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी, परिवार के सदस्य, हित-मित्र, सगे-संबंधी, समाजसेवी, सभासद ,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, व्यापारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!