गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8423675896 जारी किया गया है, जिस पर आमजन गैस वितरण से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल को बनाया गया है, जबकि उपजिलाधिकारी विजय यादव सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इसकी निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी ने
चारों तहसीलों के एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबाजारी में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रवर्तन दल गठित कर गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी तथा स्टॉक और वितरण की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस का अनावश्यक भंडारण न करें और बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सुविधा उपभोक्ताओ को हो सके।



