उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने प्रथम और द्वितीय पाली के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महराजगंज, डॉ. बी. आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, शिवजपत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली तथा डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघुली सहित कई केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण ढंग से कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुचिता

बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने की पहल किया। केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उपस्थिति के अनुसार जीजीआईसी महराजगंज में प्रथम पाली में 323 अभ्यर्थी उपस्थित और 157 अनुपस्थित रहे, जबकि डॉ. बी. आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 334 उपस्थित तथा 146 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भिटौली केंद्र पर 349 उपस्थित और 131 अनुपस्थित रहे, जबकि डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघुली में 178 उपस्थित और 62 अनुपस्थित रहे। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 4560 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3189 उपस्थित और 1371 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 3174 अभ्यर्थी उपस्थित और 1386 अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!