उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विद्युत समस्या के समाधान के लिए एसडीओ से मिले वार्डवासी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

स्थानीय नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड में सालों से लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।वार्डवासियों ने उपखंड कार्यालय पहुचकर एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मेन मार्केट में कई सालों से लो वोल्टेज की समस्या चली आ रही है। इसके लिए पिछले साल धरना भी दिया गया था लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में विभाग द्वारा अब तक संतोषजनक पहल नहीं की गई। जिसके चलते वार्ड के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के बावत एसडीओ श्री त्रिपाठी ने बताया कि लोड बढ़ने की वजह से समस्या आ रही। वार्ड में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। वार्ड के लोग जगह चिन्हित कर अवगत कराएं जहां ट्रांसफार्मर लगाया जा सके। ट्रांसफार्मर लगने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!