उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनपद में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, सभी एजेंसियों पर हो रही नियमित निगरानी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में आइओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 47 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। औसतन प्रतिदिन 10,848 सिलेंडरों की बुकिंग होती है। 14 मार्च को 10,497 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि उपलब्ध स्टॉक 16,097 सिलेंडर रहा। इसी दिन कुल 9,232 सिलेंडरों की बिक्री भी की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रवर्तन दलों का गठन कर एजेंसियों और गोदामों का स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!