शाबाश लार पुलिस! केस लिखने के एक घंटे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने किया गांव का दौरा

शाबाश लार पुलिस! केस लिखने के एक घंटे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे पुलिस कप्तान
लार पुलिस ने पॉक्सो के तहत लिखा केस
आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस ने बिछाया था जाल
केस लिखने के एक घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आम बिनने गई एक आठ वर्षीया बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मु0अ0सं0 113/2025 धारा- 65(2) बीएनएस0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक लार उमेश वाजपेई, सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला और पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर ने पीड़िता के गांव का दौरा किया।
लार पुलिस ने सक्रियता दिखाई। केस लिखने के एक घंटे के अंदर सूरज साहनी पुत्र नेबूलाल साहनी थाना लार जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
पीड़ित परिवार ने 112 नंबर पुलिस को मारपीट की सूचना दी थी। महज दस मिनट के अंदर ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पीआरवी टीम जब मामले की तहकीकात के लिए पीड़ित परिवार से जानकारी ले रही थी तो यह बात सामने आई कि मामला मारपीट नहीं दुष्कर्म का है। पीआरवी टीम की सूचना के बाद घटना स्थल पर लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई पुलिस टीम के साथ गांव में तुरंत पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस ने गांव में तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक लार अभी पीड़िता के दरवाजे पर ही थे कि सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला भी हमराहियों के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार
देवरिया के कप्तान ने सुनिए क्या कहा..
थाना लार जनपद देवरिया का एक मामला है, जिसमें आज वादी ने थाने में आकर लिखित सूचना दी कि कल उनकी पुत्री जो 12 वर्ष की है उसके साथ उनके गाँव का ही एक 16 वर्ष का नाबालिक लड़का जिसे ये लोग एक दूसरे को जानते भी हैं उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है । इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । पुलिस टीम व फारेंसिक टीम मौके पर विजीट भी की है । पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है । फारेंसिक टीम मौके से साक्ष्य संकलन कर ली है और जो नामजद नाबालिक अभियुक्त है उसको पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है विस्तृत विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया ने सुनिए क्या कहा..


