LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार पुलिस ने 24 घंटे में लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

🟥 स्वाभिमान जागरण, देवरिया | 12 अगस्त 2026

थाना लार पुलिस ने लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया पर्स और नकदी बरामद की है।
ज्ञातव्य है कि पीड़िता पूनम पत्नी अवनीश बरनवाल, निवासी चौक वार्ड, लार ने 11 अगस्त 2026 की सुबह थाना लार में तहरीर देकर बताया था कि उनका पर्स रास्ते में लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना लार में मु0अ0सं0-228/2026 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को धारा 309(2) बीएनएस में तरमीम किया गया।
मुखबिर की सूचना पर 11/12 अगस्त 2026 की रात थाना लार निरीक्षक राकेश सिंह की अगुआई में पुलिस ने सत्संग भवन के पास स्थित एक खंडहर मकान से अभियुक्त सारिक पुत्र जमशेद आलम, निवासी तिवाली टोला, कस्बा लार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लूटा गया पर्स बरामद हुआ, जिसमें 520 रुपये नकद थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम मुख्य रूप से
उ0नि0 कमलेश कुमार यादव, थाना लार कां0 दीपक कुमार, थाना लार कां0 विपुल गिरी, थाना लार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!