बदलते गए ईओ,नहीं बदला गया सरकारी बोर्ड से पूर्व ईओ का नाम : रीमा सिंह
नगर पंचायत लार के गेट सहित कई जगह बोर्ड पर है राजन नाथ तिवारी का नाम

स्वाभिमान जागरण देवरिया
सरकारी विभागों में लापरवाही के कई उदाहरण मिल जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। वायरल फोटो नगर पंचायत लार कार्यालय के मुख्य गेट के बोर्ड का है। इस बोर्ड पर अधिशासी अधिकारी के रूप में पूर्व ईओ राजन नाथ तिवारी का नाम आज भी अंकित हैं।
नगर पंचायत लार के बौली वार्ड की पूर्व सभासद श्री मती रीमा सिंह ने नगर पंचायत लार में हो रहे विभिन्न प्रकार की अनियमिताओं के साथ ही इस बिंदु पर भी फोकस किया है कि नगर पंचायत के मुख्य गेट पर लिखा अधिशासी अधिकारी का नाम दो वर्ष बाद भी नहीं अपडेट किया गया। श्री तिवारी का स्थानांतरण 30 जनवरी 2024 को ही हो गया था। उनके बाद मृदुल सिंह आये, इन दिनों बृजेश गुप्ता लार के ईओ हैं। श्री मती रीमा सिंह ने कहा कि सरकारी धन विभिन्न मदों में पानी जैसा बहाया जा रहा है लेकिननगर पंचायत को अपना ही बोर्ड अपडेट करने के लिए बजट नहीं है।



