टैंकरों से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 08 बैटरी व अवैध चाकू बरामद

🟥 स्वाभिमान जागरण, देवरिया |
गौरीबाजार। थाना गौरीबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 08 चोरी की बैटरियां और 01 अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 11/12 अगस्त 2026 की रात ग्राम इटवा बगीचे के पास मेन रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपेन्द्र गोड़ पुत्र रामानन्द गोड़, निवासी बहियारी बघेल, थाना भाटपार रानी, उम्र करीब 30 वर्ष को पकड़ा गया।
तलाशी में उसके कब्जे से 08 बैटरियां और 01 अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये सभी बैटरियां डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से चोरी की थीं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0-342/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।
बरामदगी:
1. 08 चोरी की बैटरी
2. 01 अवैध चाकू
गिरफ्तार करने वाली टीम:
उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी, हे0का0 सुनील यादव, का0 कन्हैया चौहान, का0 नितिश कुमार, थाना गौरीबाजार



