सेवा संकल्प अभियान में बोले पूर्व विधायक, कोई वंचित छूटना नहीं चाहिए।
अधिकारियों को दिया विशेष ध्यान रखने का निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।
विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के बृजमनगंज ब्लॉक प्रांगण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फरेंदा श्री बजरंग बहादुर सिंह जी सम्मिलित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा है। इसी भावना से प्रेरित होकर यह ‘सेवा सेतु अभियान’ चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार खुद चलकर जनता के द्वार आ रही है, यही सुशासन की असली पहचान है।इस दौरान पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव में ऐसे पात्र परिवारों एवं नागरिकों को चिन्हित किया जाए, जो अभी तक सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और उन्हें प्राथमिकता के साथ संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से आमजन को मिल रही सुविधाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही योजनाओं का लाभ लिया।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि “मोदी जी के संकल्प से जन-जन का कल्याण, सरकार आपके द्वार — सेवा और सुशासन का नया संकल्प है।”
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदय राज, भाजपा ज़िला महामंत्री मधु सिंह,ब्लॉक के एडीओ पंचायत गुलाब पाठक,बाबू शीतलाल गुप्ता, प्रदीप मणि समस्त अधिकारी, कर्मचारी, आशा ,आंगनवाड़ी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



