उत्तर प्रदेशफतेहपुर

घर के सामने कब्जे का विरोध करने पर धमकी देने का आरोप,पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोट गांव में घर के मुख्य दरवाजे के सामने खाली सहन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा कर निर्माण कराने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी अब्दुल मुकील पुत्र अब्दुल मुगनी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं। हाल ही में गांव लौटने पर उन्होंने देखा कि पड़ोसी रियाजुल, चियावली, हसमत और फजल ने उनके घर के मुख्य दरवाजे के सामने स्थित खाली सहन में दीवार खड़ी कर बीम डालकर निर्माण कर लिया है।
पीड़ित का आरोप है कि निर्माण का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही रास्ता पूरी तरह बंद करने और घर का पानी न निकलने देने की धमकी दी। पीड़ित ने जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!