LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खामपार पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20.09.2026 को थाना खामपार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर केरवनिया पुल के पास से अभियुक्त भोला यादव (21) पुत्र वृजानंद यादव निवासी खरहारी, थाना भाटपाररानी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से थाना खामपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 221/2026 धारा 305(क) बीएनएस से संबंधित चोरी का एक अदद सैमसंग गैलेक्सी A-17 मोबाइल फोन व 1070 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खामपार व भाटपाररानी में पूर्व से भी अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रियांशु कुमार दुबे, कांस्टेबल मुकेश कुमार, रामप्रवेश यादव व रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!