LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़ों का विवाह संपन्न

देवरिया 20 सितंबर।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रविवार को मां वैष्णो मैरेज हाल, रतसिया मोड़, भाटपाररानी के परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 47 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी प्रसिद्ध नाथ त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी बनकटा अरुण कुमार पांडेय, सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव तथा भाजपा जिला मंत्री रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!