उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सत्तर वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी।

कोल्हुई थाना क्षेत्र की घटना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव के पास हाइवे किनारे कीचड़ में रविवार को करीब 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लेखपाल राजेश सिंह ने इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पता चला है कि अज्ञात व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर था और वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के साथ पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!