उत्तर प्रदेशफतेहपुर

शिक्षक संघ के धाता ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न

 

 

फतेहपुर खखरेरु विकास खंड धाता के भीमपुर में स्थित मैरिज हाल में आज प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।
जिले से आए पर्यवेक्षक बलराम सिंह,चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, आशीष यादव, शैलेन्द्र अवस्थी, विनीत ने दोपहर दो बजे शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव कराया जिसमें अध्यक्ष पद लिए संजय सिंह व शौष्ठव त्रिपाठी ने नामांकन किया जिसमें शौष्ठव त्रिपाठी का मतदाता सूची में नाम न होने के कारण शौष्ठव त्रिपाठी का नामांकन निरस्त करते हुए अधिकारियों ने संजय सिंह को निर्विरोध शिक्षक संघ का अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
शिक्षक संघ अध्यक्ष के प्रत्याशी संजय सिंह ने बताया कि आए हुए समस्त शिक्षकों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था पहले से ही की गई थी।
मौके पर धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह ,सुनील सिंह , सत्यजीत सिंह, ओम श्री चंदेल, राम प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश कुमार सिंह चंदेल, निरपत सिंह, उमेश सिंह ,संदीप सिंह, दानिश सिद्दीकी, अनिल पांडेय,सुरेश कुमार, नौशाद अहमद, सत्यजीत सिंह, सोनू सिंह,दानिश सिद्दीकी, सतीश सिंह, सुनील कुमार,महताब आलम, बीरेंद्र कुमार, जय शंकर प्रसाद, आदि समस्त ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!