उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिगों के ई रिक्शा चलाने पर कसी गई नकेल, हुई सघन जांच।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नाबालिगों के द्वारा ई रिक्शा चलाने को ध्यान में रखकर  यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सोमवार को बृजमनगंज पुलिस ने बैट्री चालित ई-रिक्शा के खिलाफ बृजमनगंज कस्बा, सोनाबन्दी चौराहा, समेत अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर उनके पंजीकरण, आवश्यक कागजात और चालकों की जांच की।

जांच में कुछ ई-रिक्शा नाबालिगों द्वारा संचालित पाए गए। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले ई-रिक्शा को पुलिस थाने लाकर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 13 ई-रिक्शा सीज किए गए।

पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों से ई-रिक्शा नहीं चलवाने और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों में खलबली मची रही। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जांच अभियान में नियमों का उलंघन करने में 13 वाहनों को सीज किया गया हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!