LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

साइन बोर्ड पर ‘कस्बा’ शब्द गायब, नगरवासियों ने कहा – पूरा नाम कस्बा चौकी लार लिखा जाय

एक नामवर कम्पनी ने लगवा दिया अधूरा नाम का बोर्ड

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी पर एक चर्चित कंपनी की ओर से लगाया गया नया साइन बोर्ड नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बोर्ड पर चौकी का नाम ‘लार चौकी’ अंकित किया गया है, जबकि लंबे समय से यह पुलिस चौकी ‘कस्बा चौकी लार ’ के नाम से जानी जाती है। नए बोर्ड से ‘कस्बा’ शब्द हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।
नगरवासियों का कहना है कि पुलिस चौकी की पहचान से जुड़े साइन बोर्ड पर वही आधिकारिक नाम अंकित होना चाहिए, जिससे आम लोगों को चौकी की सही पहचान और स्थान की जानकारी मिल सके। निजी कंपनी की ओर से बोर्ड उपलब्ध कराया जाना अलग विषय है, लेकिन उस पर चौकी का नाम किस रूप में लिखा जाएगा, यह संबंधित पुलिस विभाग के स्तर से स्पष्ट होना चाहिए।
बताया जा रहा है कि निजी कंपनी द्वारा पुलिस विभाग की अनुमति लेकर चौकी पर साइन बोर्ड उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में बोर्ड पर चौकी का नाम बदलकर अथवा प्रचलित नाम से अलग लिखे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बोर्ड लगाने वाले कर्मचारी से जब ‘कस्बा’ शब्द नहीं लिखे जाने के संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि कंपनी की ओर से बोर्ड इसी तरह लिखकर दिया गया है। उनका काम केवल बोर्ड को स्थापित करना है।
अब नगरवासियों की मांग है कि पुलिस प्रशासन मामले को स्पष्ट करे कि चौकी का आधिकारिक नाम क्या है और नए साइन बोर्ड पर ‘कस्बा चौकी’ की जगह ‘लार चौकी’ लिखे जाने का आधार क्या है। यदि बोर्ड पर नाम में त्रुटि हुई है तो उसे दुरुस्त कराकर चौकी की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित की जाए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!