LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

लार में तमंचा के साथ पकड़ा गया युवक

पूर्व में भी दो केस पहले से हैँ गिरफ्तार आरोपी पर

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

जिले के लार पुलिस ने मठ के खण्डहर रूम में किसी का इंतजार कर रहे एक युवक को पकड़ा है। उसके पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। यह कार्रवाई तब हुई जब कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों दीपक, अमृतेश,  मंजीत खरवार,  विपुल गिरी के देखभाल करते कस्बा के मठ इंटर कॉलेज स्थित एक खंडहर में एक युवक को संदिग्ध हाल में देखे। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम. गिरधारी यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी नदौली थाना लार बताया।

पुलिस का दावा है कि 27 जुलाई को रात दस लगभग दस बजे अभियुक्त गिरधारी यादव को जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गयाहै, जबकि स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप पर एक दिन पूर्व से ही तीन युवकों की पकड़े जाने की पोस्ट कुछ लोगों ने व्हाट्सप ग्रुपों पर डाल दिया था।

इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने कहा कि अन्य दो युवकों की कोई आपराधिक भूमिका नहीं मिली और न ही पूर्व में ही उन युवकों पर कोई केस था। पकड़े गए गिरधारी यादव पर पहले से भी दो मामले दर्ज हैँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!