LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चेकिंग के दौरान तमंचा-कारतूस सहित शातिर अपराधी गिरफ्तार, लार पुलिस की कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया थाना लार पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठ कॉलेज के पास स्थित खंडहरनुमा कमरे के पास दबिश देकर गिरधारी यादव (24 वर्ष) पुत्र रामानंद यादव, निवासी नदौली, थाना लार को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना लार में मु0अ0सं0-217/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना लार में हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, गाली-गलौज सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उससे अवैध शस्त्र के स्रोत और अन्य गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक कमलेश यादव
  • कांस्टेबल दीपक कुमार
  • कांस्टेबल अमृतेश सिंह
  • कांस्टेबल मंजीत खरवार
  • कांस्टेबल विपुल गिरी

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!