उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

डिप्टी सीएमओ ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह ने बुधवार को – सिसवा ब्लॉक के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करमही केंद्र पर पर अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ममता को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दूसरी चेतावनी – दी गई। वहीं शीतलपुर केंद्र पर एएनएम ममता यादव के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर – चिउटहा में सीएचओ मधुसूदन और एएनएम बिंदू उपस्थित मिले। यहां 14 ओपीडी, पांच ई

संजीवनी, 1040 एनसीडी स्क्रीनिंग, 107 रेफरल और 162 फॉलोअप दर्ज पाए गए। कार्य संतोषजनक मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने टीम की सराहना की करमही केंद्र पर सीएचओ ममता और एएनएम कविता मौजूद थीं, लेकिन एनसीडी और टेलीमानस रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले। साथ ही 16 से 22 जुलाई तथा 24 से 28 जुलाई के बीच ओपीडी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। 29 जुलाई को केवल चार ओपीडी और कोई ई-संजीवनी दर्ज नहीं थी।

शीतलपुर केंद्र पर सीएचओ जैनुल आबदीन उपस्थित मिले, जबकि एएनएम अनुपस्थित थीं। यहां 14 ओपीडी, पांच ई-संजीवनी और 1568 एनसीडी स्क्रीनिंग दर्ज मिली। डॉ. सिंह ने सभी सीएचओ को स्क्रीनिंग के साथ ई-संजीवनी सेवाओं और रेफरल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीईओ कमलेश यादव भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!