एसपी -एसडीएम ने दीर्घेश्वर नाथ में किए दर्शन, सावन मेला की व्यवस्था का किया निरीक्षण

स्वाभिमान जागरण देवरिया
एसपी ने दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की ली जानकारी
श्रद्धालुओं की सुविधा और कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
सलेमपुर के एसडीएम क्षितिज द्विवेदी भी बाबा के दरबार में लगाए हाजिरी
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने मझौलीराज स्थित प्राचीन दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान सलेमपुर के उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, सीओ गौरव सिंह, निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



