देवरिया : चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया, 05 अगस्त 2026। कोतवाली और एण्टी थेफ्ट की संयुक्त पुलिस टीम ने महिला जिला चिकित्सालय के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कुरना नाला पुलिया के पास से अरमान अंसारी पुत्र मुमताज अंसारी, 20 वर्ष, निवासी रघवापुर, थाना कोतवाली* को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से *हीरो स्पलेंडर UP 52 BQ 7458 बरामद हुई।
यह बाइक दिनांक 23.11.2024 को महिला जिला चिकित्सालय के पास से चोरी हुई थी। इस संबंध में वादी रोशनी चौहान निवासी नदौली, थाना खुखुन्दू की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 1131/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।



