LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हनुमान मंदिर के पास चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 06 अगस्त 2026। थाना भटनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बुधवार को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दिलखुश पुत्र काशी प्रसाद, 18 वर्ष, निवासी हतवा वार्ड नं. 01, कस्बा भटनी को 06.08.2026 को चांदपार अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 103(1), 118(1), 352 बीएनएस में वांछित था।
वादी रंजीत बासफोर पुत्र राजेन्द्र बासफोर, निवासी दक्षिणी रेलवे कालोनी, थाना भटनी ने 05.08.2026 को दी गई तहरीर में बताया कि 04.08.2026 की रात्रि लगभग 09.00 बजे उनका पुत्र हतवा स्थित हनुमान मंदिर गया था। इसी दौरान अभियुक्त दिलखुश ने आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

प्रथम सूचना रिपोर्ट प्रारम्भ में धारा 109(1), 118(1), 352 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत की गई थी। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस को धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम किया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!