LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया : ‘Cy-Vazra’ अभियान में म्यूल खाता-क्विप्टो ठगी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, पीओएस मशीन व 52 हजार बरामद

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

*देवरिया, 06 अगस्त 2026*। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के प्रदेशव्यापी अभियान *’Cy-Vazra’* के तहत देवरिया पुलिस ने म्यूल खातों और क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गौरीबाजार व साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सत्येन्द्र राय के पर्यवेक्षण में 05/06.08.2026 की रात्रि साकेत नगर के पास से गिरफ्तारियां की गईं।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *पवन वर्मा* पुत्र पप्पू वर्मा, साकेतनगर, कोतवाली
2. *शुभम सिंह* पुत्र इन्द्रजीत सिंह, कांशीराम आवास, साकेत नगर
3. *सैफ अंसारी* पुत्र हफीज अंसारी, लाहिलपार, बरियारपुर
4. *रोशन वर्मा* पुत्र विन्ध्याचल प्रसाद वर्मा, आदर्श नगर

*आरोप का विवरण*
विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण बाइनेन्स, टीजी एक्सचेन्ज व आईपे ऐप के माध्यम से अन्य व्यक्तियों के आधार, पैन व सिम का प्रयोग कर म्यूल बैंक खाते बनाते थे। उक्त खातों से डिजिटल करेंसी की खरीद-फरोख्त कर अवैध धन अर्जित कर पीओएस मशीनों द्वारा लान्ड्रिंग व कैश आउट किया जाता था। इस संबंध में थाना गौरीबाजार में कुल 23 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
अभियुक्त शुभम सिंह की निशानदेही पर उसके आवास से *02 सिम बाउल, 02 पाइनलैब पीओएस मशीन, 03 आधार कार्ड, 01 बैंक मुहर, 01 पैन कार्ड, 01 वोटर कार्ड, 05 एटीएम कार्ड तथा 52,000 रुपये नगद* बरामद हुए।
पुलिस ने थाना गौरीबाजार पर *मु0अ0सं0 332/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)ए बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट* पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!