उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर 37 बोरी लहसुन व कद्दू बीज बरामद, दो संदिग्ध धराए।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज झुलनीपुर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध सामान की आवाजाही के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और राजस्व विभाग की 5 संयुक्त टीम ने शीतलापुर में कार्रवाई करते हुए 37 बोरी सामान बरामद किया। इसमें 30 बोरी लहसुन और सात बोरी कद्दू के बीज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। बताया गया कि सीमाक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर संयुक्त टीम ने शीतलापुर इलाके में निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से ले जाए जा रहे सामान को देखकर टीम ने जांच की। तलाशी में उक्त सामान बरामद हुआ। मामले में उमेश पुत्र चंदर और संतोष विश्वकर्मा पुत्र रामवृक्ष, निवासी शीतलापुर, थाना निचलौल को पकड़ा गया है। टीम बरामद सामान के स्रोत, गंतव्य और सीमा पार ले जाने की संभावित मंशा की जांच कर रही है। बरामद सामान कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन सहित जवान और राजस्वकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!