दिसंबर तक पूरी होंगी 10 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाएं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जनपद में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने परियोजनाओं की लागत, कार्य प्रारंभ व पूर्ण होने की तिथि, वर्तमान प्रगति और बाधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाएं हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरी कराई जाएं। निर्माण कार्यों में देरी या गुणवत्ता न मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। खुटहा-पनियरा मार्ग के लिए वन विभाग से की प्रक्रिया तेज करने और आवश्यक विवरण सप्ताह में परिवेश पोर्टल पर अपलोड कराने के दिए गए। मदरी-महदेईया चकदह-शाहपुर-निर्माणाधीन मार्ग, पकड़ी खुटहा पनियरा-बेलवा टीकर मार्ग अधोमानक इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग को भी निर्धारित समय में पूरा व्यक्तिगत कराने को कहा गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पकड़ी आवासीय विद्यालय ठूठीबारी और कलेक्ट्रेट परिसर एनओसी स्थित मल्टीपरपज हॉल की धीमी प्रगति पर एक मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीपीसीएल
के परियोजना प्रबंधक को जनपद में रहकर विलंबित कजरी कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। तथा नौतनवा स्थित आवासीय विद्यालय का कार्य भी समय से पीछे मिलने पर सहायक अभियंता यूपी सिडको के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने आईजीआरएस और जनसुनवाई की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया। वहीं डीआईजी एस. चनम्पा ने आगामी पर्वो को देखते हुए विशेष सतर्कता, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम स्तर पर बीट कांस्टेबल सहित अन्य कार्मिकों को सक्रिय रखने को कहा गया ।बैठक में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।



