थानों पर जनसुनवाई में सुनी गईं फरियाद, समयबद्ध निस्तारण पर दिया गया जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के सभी थानों पर प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने फरियादियों समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित मामलों के शीघ्र एवं विधिक निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य थाने पहुंचने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसे उचित समाधान उपलब्ध कराना रहा। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर मामलों का मौके पर परीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण का उन गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान महिला हेल्पडेस्क को भी प्रभावी एवं सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। महिला संबंधी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग ने कहा कि जनसेवा और सुरक्षा के संकल्प के तहत इस तरह की जनसुनवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।



