LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने पुलिस की रिवाल्वर छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई मे पुलिस ने किया हॉफ इनकाउंटर

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवरिया

स्वाभिमान जागरण, भलुअनी/देवरिया। थाना भलुअनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों चाइना अंसारी व अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि अभियुक्त चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सोनाड़ी रोड से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम अभियुक्तों को लेकर वापस लौट रही थी। भोर के समय अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ जाने से गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और पहिया फंस गया।

पुलिस टीम गाड़ी को धक्का देकर निकाल रही थी, इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त चाइना अंसारी एक उपनिरीक्षक की रिवाल्वर छीनकर भागने लगा और पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लग गई। छीना गया सरकारी रिवाल्वर सकुशल बरामद कर लिया गया है।

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!