महाराजगंज

लोटन बनगढिया मार्ग पर हुई दुर्घटना में मासूम की मृत्यु, तीन गंभीर।

कार में थे दो बच्चों समेत कुल पांच लोग, घायलों का चल रहा उपचार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महाराजगंज

लोटन थाना के धंधरा गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम की मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार को मृत्यु हो गई है। अपने परिवार के साथ वह कार से महराजगंज के आनंदनगर स्थित ननिहाल मो होली मिलने के लिए जा रहा था। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मासूम का नाम कार्तिक पुत्र रोहित है।
लोटन थाना के धंधरा गांव निवासी रोहित पुत्र अयोध्या प्रसाद अपने रिश्तेदारों के साथ कार से आनंदनगर स्थित ससुराल जा रहे थे। कार में दो बच्चों समेत कुल पांच लोग सवार रहे। अभी कार महराजगंज के हंड़ियाकोट से आगे बढ़ी ही थी कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। घटना में मासूम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रोहित , दिवाकर व अमित को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रोहित व दिवाकर का उपचार गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है। जबकि अमित को सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि घटना में ढाई वर्षीय आयुष पुत्र इनल को भी चोट आई है। मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया गया। एसओ बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है। घटना के बाद घायलों को चिकित्सालय जा चुका है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!