महाराजगंज

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर महाराजगंज रोड पर बीती देर रात गोरखपुर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हरपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है वही मुजहना निवासी रामप्रीत जिनकी ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी उनके शव को को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गई है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!