गरुण रथ पर धूम-धाम से निकली नरसिंह शोभायात्रा
*होली पर्व पर नरसिंह शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई सार्वजनिक होली
स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
स्थानीय संगठन हिन्दू कल्याण मंच द्वारा होली पर पुरे धूम धाम से नरसिंह शोभायात्रा निकाली गई | मंच द्वारा सर्व प्रथम महंथ शंभु नाथ जी महाराज, संघ के जिला सह प्रचारक व सिसवा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जयसवाल द्वारा प्रभु श्री राम व भगवान नरसिंह की विधिवत पूजन व आरती हुई | उसके बाद जिला सह प्रचारक द्वारा होली पर्व की महत्ता को बताते हुए बौधिक हुआ | उसके बाद पुरे धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ रंग-अबीर उढ़ाते हुए पारंपरिक भगवान नरसिंह शोभायात्रा की शुरुआत की गई | नरसिंह शोभायात्रा श्री रामजानकी मन्दिर से निकल कर काली मंदिर,स्टेट चौक से सब्जीमंडी से श्याम मंदीर से पुरानी पुलिस चौकी से गोपालनगर होकर हनुमानगढ़ी मन्दिर पहुची, उसके बाद शोभायात्रा वापसी मे अमरपुरवा चौक से होते हुए पुनः श्री रामजानकी मन्दिर पर आकर इसका समापन हुआ | मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्देशिया ने हिन्दू कल्याण मंच की तरफ से पुरे हिन्दू जनमानस को होली की शुभकामनाएं दी | शोभायात्रा में नितेश कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव, विकास जायसावाल, शंभु सोनी, अमित पूरी, मनोज केशरी, संजय जयसवाल, मोहन रौनियार, सोनू जायसावाल, अंकित लाठ, शुभम केडिया, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसावाल, विशाल सिंह, विवेक जयसवाल, अनूप पटवा, राजकुमार जयसवाल, अश्वनी रौनियार, सुरेश खरवार व अन्य सभी उपस्थित रहे l



