उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनगणना 2027 प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया गया विशेष जोर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का नगर पंचायत पनियरा, पर्तावल और चौक बाजार में निरीक्षण किया गया। इस जनगणना सहायक मनीष शर्मा 2027 के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण दौरान डीआईओ (एनआईसी) उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान
प्रशिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को डिजिटल जनगणना की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई जा रही थी। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि, स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) और मकान गणना की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी समझ का आकलन किया और आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रगणक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!