LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

आपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान, कुछ को युक्ति कुछ को मुक्ति

सभी सरकारी जमीन खाली कराई जानी चाहिए

कब्जा मुक्ति में सलेमपुर तहसील प्रशासन शिथिल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले में शनिवार को ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के पहले दिन 29 स्थलों को कब्जामुक्त कराया गया है। इस अभियान में राजस्व विभाग की मिलीभगत से कई चालाकियां भी कब्जेदारों द्वारा की गई है जो देखने को मिली। कई जगह तो सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर कई न्यायालयों में मामले पूर्व से ही चल रहे हैं, उन मामलों में सरकारी स्तर पर जोरदार पैरवी नहीं होने से कब्जाधारियों को ही लाभ मिल रहा है। सबसे खराब हालत सलेमपुर तहसील क्षेत्र के गांवों की है। सरकारी चकरोड़ों , बंजरों, खलिहानों, पोखरियों की जमीन पर लोग अवैध कब्जा जमा कर, पेड़ पौधे लगाकर, छप्पर, नाद खूंटा कैटरीन डाल कर कब्जा किए बैठे हैं। प्रशासन को चाहिए कि इंच इंच सरकारी जमीन तलाश कर इस अभियान के तहत खाली कराए।

देवरिया जिले की कुशल प्रशासक दिव्या मित्तल के निर्देश पर शनिवार को चले ऑपरेशन कब्जामुक्ति के तहत रुद्रपुर तहसील के दो गांव तिवई व रामपुर में कब्जामुक्ति ग्रामवासियों एवं प्रधान के सहयोग से उनकी मौजूदगी में पूरा किया गया। बैतालपुर ब्लाक के ग्राम तिवई में पोखरी की भूमि पर नाद, खूंटा एवं सहन रूपी कब्जा लक्ष्मी यादव ने किया था, जिसे कब्जा मुक्त करा दिया गया है। गौरीबाजार ब्लाक के ग्राम रामनगर के चकमार्ग पर रामप्यारे पुत्र चंद्रबली ने कब्जा किया था, जिसे उनके सहयोग से स्वतः गेहूं की फसल काटकर कब्जा मुक्त कर दिया गया। कब्जामुक्ति के बाद पोखरी एवं चकमार्ग दोनों को ग्राम प्रधान को आगे के कार्य के लिए सुपुर्द कर दिया गया। भाटपाररानी तहसील में सात ग्रामों में सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जों को हटाया गया। उपजिलाधिकारी भाटपाररानी व तहसीलदार भाटपाररानी व नायब तहसीलदार भाटपाररानी व सोहनपुर तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की मौजूदगी में सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जा हटवाया गया। राजस्व ग्राम करौदा में राजस्व अभिलेख में चकमार्ग तथा चकनाली के नाम से अंकित भूमि पर जोत के रूप में तीन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे खाली कराया गया। इसमें बीडीओ बनकटा ने चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!