फतेहपुर

चबूतरा काटने को लेकर विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता खखरेरू  थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्रीकान्त शुक्ला ने बताया कि सुबह 11 बजे घर के पास सरकारी खड़ंजा लग रहा था, जिसमें चेयरमैन की उपस्थिति में अपना चबूतरा कटवा दिया था। पड़ोसी राजाराम चबूतरा और काटना चाहता था, लेकिन मेरे द्वारा विरोध करने पर राजाराम अपने भाई राधेश्याम और दो लड़कों के साथ गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर उनके चाचा और चचेरे भाई आए, तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आशुतोष के सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!