उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महेश राम अशोक कुमार इंटर कॉलेज धानी में एक दिवसीय चौपाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी महेश सुरक्षा नारी सुरक्षा नई स्वालंबन नारी सशक्तिकरण विषय पर बृजमनगंज थाना अंतर्गत

धानी बाजार में स्थानीय मिशन शक्ति टीम/साइबर टीम/ एंटी रोमियो टीम द्वारा महेश राम अशोक राम कन्या इंटर कालेज धानी में बालिकाओं को एकत्रित कर नए कानून की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में *बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076 ,181 ,112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!