उत्तर प्रदेशदेशधर्मराजनीतिराज्य

जब तक भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बनेगा तब तक करूंगा संघर्ष -स्वामी आनंद स्वरूप

शांकराचार्य परिषद के अध्यक्ष हैं स्वामी आनंद स्वरूप

 

भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित होने तक चलेगा संघर्ष – स्वामी आनंद स्वरूप

बलिया जिले के शंकरपुर कसेसर में स्थित शामभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप लगातार हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। भारत एक सेकुलर देश है, जहां धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। फिर भी इस देश में कई संत और हिंदूवादी नेता लगातार हिन्दू राष्ट्र की वकालत करते हैं, उन्हीं में से एक प्रसिद्ध संत है स्वामी आनंद स्वरूप। आश्रम पर ही उनसे हमारे सम्पादक पांडे एन डी देहाती ने इस मुद्दे पर बेबाक बात की

स्वाभिमान जागरणआप लगातार हिन्दू राष्ट्र की मांग करते हैं, क्यों चाहिए आपको हिंदू राष्ट्र?
स्वामी आनंद स्वरूप– 1947 में द्वी राष्ट्र के आधार पर जब देश का बटवारा हुआ तो धर्म के आधार पर एक देश बना पाकिस्तान जो मुस्लिम राष्ट्र हुआ तो फिर दूसरा देश हमारा भारत सेकुलर क्यों जबकि सेकुलर शब्द का अर्थ आजतक न किसी डिक्सनरी में मिला और न ही कोई संविधान का ज्ञाता बता पाया जब धर्म के आधार पर एक देश इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तान बना टी उसी समय हमारा देश हिन्दू राष्ट्र हिंदुस्तान बनना चाहिए था।
स्वाभिमान जागरण – मौजूदा संविधान तो ठीक है, क्या दिक़्क़त है आप को?
स्वामी आनंद स्वरूप– संविधान का मतलब होता है समान विधान जो सबको समानता का अधिकार देता हो लेकिन संविधान सबको बराबर का अधिकार नहीं दे रहा यह संविधान धर्म, जाति और वंश के आधार पर भेदभाव करता है। सामान्य वर्ग का व्यक्ति उच्च शिक्षा के वावजूद भी घास छिलता है और वहीं दलित व्यक्ति आरक्षण के आधार पर आईएएस बन जाता है। जब हमारे संविधान विशेषज्ञों ने संविधान बनाया तो यह हिन्दू राष्ट्र का संविधान था लेकिन उसमें 1976 में सेकुलर समाजवाद शब्द जोड़कर भारत के मूल संविधान में बदलाव किया गया इसलिए आज यह संविधान अपने मूलरूप में नहीं है।
स्वाभिमान जागरण – आप के हिसाब से जो हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना है, उसमें इस संविधान से अलग क्या होगा होगा ?
स्वामी आनंद स्वरूप-हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना में सभी हिंदुओं को समान अधिकार होगा मुस्लिमों के लिए भी सभी अधिकार होंगें लेकिन सिर्फ वोट का अधिकार उन्हें नहीं होगा बाकी सभी अधिकार उनके पास भी होंगें इसके अलावा खाना पीना रोजगार आदि सबके लिए समान रहेगा वो चाहे अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक
स्वाभिमान जागरण – अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी इस देश में रहते हैं, आपके हिंदू राष्ट्र में उनकी क्या स्थिति होगी ?
स्वामी आनंद स्वरूप– जिस प्रकार दुबई में हिदुओं को कोई रोक टोक नहीं होता वह मंदिर में पुजा पाठ कर सकता है उसी प्रकार हमारे हिन्दू राष्ट्र में भी किसी को कोई रोक टोक नहीं होगा वह मस्जिद जाकर अपनी नमाज आदि अपनी नियमानुसार कर सकेंगे।
हिन्दू राष्ट्र रावण का भी था कंश का भी था लेकिन हमारा हिन्दू राष्ट्र राम राज्य होगा सभी प्राणी सेक्यूर रहेंगे किसी के साथ कोई भेद भाव नही होगा त्वरित न्याय की ब्यवस्था होगी एक से दो घंटे में न्याय करने का प्रावधान होगा हमारे हिन्दू राष्ट्र में महिलाओं को विशेष अधिकार प्राप्त होंगे। 8 वर्ष तक के बच्चों को गुरुकुल की शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। इससे लाभ यह होगा कि बच्चे संस्कारी होंगे जो व्यक्ति संस्कारित होता है वही संस्कारित राष्ट्र की स्थापना कर सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!