अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
किसकी मिली भगत से नहीं रुक रही सीमा पर तस्करी, हर महीने पकड़े जा रहे तस्कर।
"लोगों ने कहा चल रहा सेटिंग का खेल, जो मिला जुला वो पार, नहीं मिला तो सुपुर्दे सरकार।"

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महराजगंज।
खाद तस्करी में लिप्त एक मिनी ट्रक को पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर पकड़ा है और कार्यवाई की है। कोल्हुई पुलिस ने सोमवार की रात जोगियाबारी सीमा के पास चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका और तलाशी ली। तलाशी में 100 बोरी यूरिया भारत ब्रांड, बरामद हुआ, जो तस्करी कर नेपाल भेजा जा रहा था। अभियुक्त शेषमन गौतम, ग्राम नौनिया, थाना सौनौली को तस्करी के आरोप में तलाशी टीम ने गिरफ्तार किया है। प्रश्न यह उठता है कि आखिर किसकी सह पर लगातार तस्कर समान आर पार भेज रहे हैं। लगता यह है कि चल रहा है सेटिंग का खेल, जो मिला जुला वो पार, नहीं मिला तो सुपुर्दे सरकार।”
उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद की टीम ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मामला दर्ज किया है।



